रायपुर: टाइम्स ग्रुप के ऑप्टिमल मीडिया सॉल्यूशंस ने ‘टाइम्स 40 अंडर 40’ के तहत 40 साल से नीचे के 40 युवा उद्यमियों की पहचान कर उन्हें बढ़ावा देने और प्रतिष्ठित करने की पहल की है। इसके लिए अलग-अलग पैमाने पर सर्वे कर ऐसे युवाओं का चुनाव किया गया है, जिन्होंने सही मायने में भारतीय उद्योग जगत में बदलाव लाया है।
Read More: बस एक फोन करके कमा सकते हैं लाखों ! बिजली वितरण कंपनी ने शुरु की योजना
इसमें ऑटो, रिटेल, रियल एस्टेट, हेल्थ केयर, ई-कॉमर्स, एफएमसीजी, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट और सर्विस सेक्टर के युवा उद्यमी शामिल हैं। युवा उद्यमियों में बजरंग अलायंस लिमिटेड के डायरेक्टर और सीएफओ अर्चित गोयल का नाम भी शामिल है।
छत्तीसगढ़ के उद्यमी अर्चित गोयल ने ना सिर्फ इनोवेटिव अप्रोच के जरिए अपनी कंपनी की ब्रांड बिल्डिंग में बड़ी भूमिका निभाई बल्कि इस क्षेत्र के दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बने। ‘टाइम्स 40 अंडर 40’ में जगह बनाने वाले युवा उद्यमी इनोवेटिव आइडिया के साथ भारत को वैश्विक उद्योग जगत में नई पहचान दिलाने में बेहद अहम साबित होंगे।