आर्टिकल 370 : कांग्रेस में नहीं एक राय, अब इन बड़े नेताओं ने किया मोदी सरकार का समर्थन
आर्टिकल 370 : कांग्रेस में नहीं एक राय, अब इन बड़े नेताओं ने किया मोदी सरकार का समर्थन
जबलपुर। धारा 370 हटाने को लेकर कांग्रेस में दो फाड़ की स्थिति बन रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद कमलनाथ सरकार में वित्तमंत्री तरुण भनोत ने धारा-370 हटाने का समर्थन किया है। इस संबंध में तरुण भनोत का बयान सामने आया है । तरुण भानोत ने कहा कि भारत माता को मानने वाला हर लाल चाहता है देश की अखंडता बनी रहे। मैं देश को मजबूत बनाने वाले हर कदम का करता स्वागत करता हूं।
ये भी पढ़ें- विधायक नारायण त्रिपाठी के ट्वीट पर पीसी शर्मा बोले, कांग्रेस के स्टैंड का सीवीसी में होगा फैसला
हालांकि वित्त मंत्री तरुण भानोत ने ये भी कहा कि 370 हटाना अच्छा लेकिन 70 साल के शासन को कोसना मूर्खता: है। राजनीति करने की बजाय परिस्थितियों का ध्यान रखा जाए तो बेहतर होगा। भानोत ने नसीहत देते हुए कहा कि 70 साल पहले कश्मीर का भारत में विलय करवाने वालों को भी याद रखा जाए।
ये भी पढ़ें- पूर्व गृहमंत्री और भाजपा विधायक ने कहा, भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण के कारण भाजपा की
वित्त मंत्री ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु का जिक्र करते हुए कहा कि देश को अखंड बनाने वाले कांग्रेस नेताओं को भी याद किया जाना चाहिए। नेहरू जी को सलाम जिन्होंने प्रतिकूल हालातों में कश्मीर का विलय करवाया था। तरुण भानोत से स्पष्ट किया कि 70 साल पहले की तरह अब 370 हटाने का फैसला भी अच्छा है।
ये भी पढ़ें- आर्टिकल 370 हट जाना पाकिस्तान के लिए 1971 से भी बड़ी हार..जानिए कैसे?
वहीं इस मामले में जम्मू-कश्मीर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह का बयान भी सामने आया है। कश्मीर से 370 हटाने पर करण सिंह ने कहा कि पूरे तरीके से सरकार के फैसले की निंदा करना गलत है। लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का समर्थन करता हूं। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की ओर प्रयास किया जाना चाहिए।

Facebook


