संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की मदद से ऑटो चालकों को मिली बड़ी राहत, अब पंप में पहले की तरह मिलेगी LPG गैस

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की मदद से ऑटो चालकों को मिली बड़ी राहत, अब पंप में पहले की तरह मिलेगी LPG गैस

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की मदद से ऑटो चालकों को मिली बड़ी राहत, अब पंप में पहले की तरह मिलेगी LPG गैस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: November 21, 2020 4:06 pm IST

रायपुर: राजधानी रायुपर के ऑटो चालकों को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की मदद से तीन दिन बाद बड़ी राहत मिली है। दरअसल सुरक्षा मापदंडों के चलते रायपुर के एलपीजी गैस पंप में इंडियन आयल ने गैस की सप्लाई बंद कर दी थी, जिसके चलते एलपीजी गैस किट से चलने वाले ऑटो चालकों को गैस नहीं मिल पा रहा था। इस मामले को लेकर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज इंडियन ऑयल कार्यालय का ऑटो चालकों के साथ घेराव किया था। 

Read More: लव जिहाद: धर्म परिवर्तन कर शादी करने युवक बना रहा युवती पर दबाव, तेजाब फेंककर जान से मारने की देता है धमकी

विकास उपाध्याय की अगुवाई में ऑटो चालकों के प्रदर्शन के बाद हरकत में आई प्रशासन और इंडियन ऑयल के अधिकारी ने चर्चा की, जिसमें पंप में फिर से एलपीजी की सप्लाई किए जाने सहमति बनी। इस फैसले के बाद अब शहर के 1000 से अधिक ऑटो चालकों को फिर से पहले की तरह एलपीजी गैस मिलेगी। इस पहल के लिए छत्तीसगढ़ ऑटो चालक संघ ने विधायक विकास उपाध्याय का आभार व्यक्त किया है।

Read More: पेंशनर्स की सुविधा के लिए राजनांदगांव EPFO कार्यालय की पहल, डिजिटल जीवन प्रमाणन के लिए सोमवार को ​कैंप का आयोजन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"