जगदलपुर: बस्तर सांसद दीपक बैज ने गुरुवार को बस्तर परिवहन संघ के नेताओं के साथ केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को धमतरी से जगदलपुर तक फोरलेन बनाने की मांग की है। बता दें कि धमतरी से जगदलपुर तक फोरलेन बनाए जाने की मांग लंबे समय से उठ रही है, लेकिन अभी तक इस ओर काई पहल नहीं हुई थी।
हालांकि अपने पिछल कार्यकाल में परिवहन मंत्री गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के चौड़ीकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन रायुपर से धमतरी तक ही सड़कों को फोरलेन किए जाने का कार्य प्रारंभ हो सका है। अर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो नेशनल हाइवे 30 बस्तर संभाग और ओडिशा को जोड़ता है। वहीं, नगरनार में शुरु होने वाले स्टील प्लांट के साथ ही कई उद्योगों का भविष्य बस्तर में उज्वल है। इन परिस्थितियों को देखा जाए तो इनकी मांग को पूरा किया जाना सरकार का एक जायज फैसला होगा।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/3D9EbWsWoYE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>