AIIMS में नहीं मिल रहे बेड, बोर्ड पर लिखा- अभी सभी बेड फुल है.. असुविधा के लिए खेद है..

AIIMS में नहीं मिल रहे बेड, बोर्ड पर लिखा- अभी सभी बेड फुल है.. असुविधा के लिए खेद है..

AIIMS में नहीं मिल रहे बेड, बोर्ड पर लिखा- अभी सभी बेड फुल है.. असुविधा के लिए खेद है..
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: April 23, 2021 4:14 am IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस का कहर बरस रहा है, जहाँ एक ओर सरकार दावा कर रही है कि व्यवस्थाएं की जा रही है तो वही दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही है, आलम यह है एम्स भोपाल में बेड नहीं मिल रहे हैं।

Read More News: वन मंत्री अकबर ने की कवर्धा जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा, मरीजों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

एम्स के कोविड सेंटर के बाहर प्रबंधन ने बेड उपलब्ध न होने का बोर्ड लगा दिया है। जिस पर साफ तौर पर लिख दिया गया है कि असुविधा के लिए खेद है।

Read More News: बड़ी राहत : लाॅकडाउन के दौरान दोपहर 12 से 2 बजे तक खुलेंगी ये दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया

इसके साथ ही एनएचएम के जिस पोर्टल पर बिस्तरों की जानकारी अपडेट होती है उसमें भी ताजा जानकारी के मुताबिक एम्स में इस वक्त न तो ऑक्सीजन बेड उपलब्ध है और न ही आईसीयू बेड। जबकि करीब 500 बिस्तर का कोविड सेंटर बनाया गया है।

Read More News: मेडिकल बुलेटिनः छत्तीसगढ़ में आज 207 कोरोना मरीजों की मौत, 16750 नए संक्रमितों की पुष्टि


लेखक के बारे में