भारतीय जनता युवा मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी, ‘एक बूथ 21 यूथ’ की तर्ज पर करना होगा काम

Ads

भारतीय जनता युवा मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी, 'एक बूथ 21 यूथ' की तर्ज पर करना होगा काम

  •  
  • Publish Date - March 17, 2019 / 01:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

रायपुर। कौन बनेगा पीएम ये तो समय बताएगा, लेकिन इन दिनों सभी सभी राजनीतिक दल मैदान में उतरकर चुनाव प्रचार अभियान में जुट गई है। इसी क्रम में एक बूथ 21 यूथ की तर्ज पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की इकाई बस्तर के सभी बूथों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। पार्टी की योजना युवा कार्यकर्ताओं को अपने साथ शामिल करने की है। जिससे गांव-गांव तक लोकसभा चुनाव का माहौल बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव 2019: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में 24 घंटे की जा रही मॉनिटरिंग

यूथ कार्यकर्ताओं को बूथ से लेकर संभाग स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है। भाजयुमो के 14 सूत्री राष्ट्रीय कार्यक्रम के बाद अब पार्टी ने बूथ पर अपना फोकस करना शुरू किया है और इसके लिए युवाओं को हर बूथ में 21 कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। यह सभी युवा कार्यकर्ता होंगे जो भारतीय जनता युवा मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों के बाद से वोटर्स पर अपना ध्यान लगाएंगे।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने जारी की उम्मीवारों की चौथी सूची, छत्तीसगढ़ के 5 उम्मीवारों के नाम पर लगी 

बूथ में युवाओं को भी कमान दी गई है, जिससे ज्यादा युवा वोटरों को सुबह के वक्त प्राथमिकता में मतदान करवाया जा सके और गांव में माहौल तैयार करने में भी सुविधा हो जिससे वोटिंग ज्यादा हो। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होना है जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी में जुट गई है।