शनिवार और रविवार को बंद रहेगी राजधानी, गृह मंत्री बोले- प्रदेश में काबू में हैं कोरोना की स्थिति

शनिवार और रविवार को बंद रहेगी राजधानी, गृह मंत्री बोले- प्रदेश में काबू में हैं कोरोना की स्थिति

शनिवार और रविवार को बंद रहेगी राजधानी, गृह मंत्री बोले- प्रदेश में काबू में हैं कोरोना की स्थिति
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: June 11, 2020 6:14 pm IST

भोपाल: अनलॉक 1 के दौरान जहां केंद्र और राज्य की सरकारों ने कई सेवाओं और दुकानों को खोलने की छूट दे दी है। वहीं, मध्यप्रदेश सरकार ने सप्ताह में दिन राजधानी भोपाल को बंद रखने का निर्देश दिया है। इस बात की जानकारी गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दी है। उन्होंने मीडिया से जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार और रविवार यानि सप्ताह में दो दिन बंद रहेगी।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने विजयी जोन अध्यक्षों से की मुलाकात, जीत की बधाई के साथ दी विकास कार्य करने की सलाह

इस दौरान नारोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि मरीजों के उपचार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जेपी अस्पताल के फीवर क्लीनिक में आए मरीज को उपचार नहीं मिलने के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कल 1 दिन में 7971 टेस्ट किए गए जो कि रिकॉर्ड है। हजारों सौपल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या केवल 192 है। मध्यप्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट 69 प्रतिशत हो गया है, प्रदेश में कोरोना काबू में हैं। कोरोना से डरे नहीं, सावधानी रखें।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 47 नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ​मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 192 मरीज मिले। वहीं राहत की खबर यह रही कि आज प्रदेशभर में 150 मरीजों ने कोरोना को मात दी। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज अस्पातल से छुट्टी मिल गई। वहीं देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हजार 241 हो गई। वहीं अ​ब तक 7 हजार 42 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Read More: मध्यप्रदेश में 10 हजार के पार पहुंचा कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा, जानिए आज कितने नए मरीज आए सामने


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"