रायपुर। भूपेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल ने आगामी पंचायत चुनाव को प्रत्यक्ष प्रणाली से करने का फैसला लिया है। साथ ही चुनाव लड़ने के लिए 5वीं और 8वीं की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है । साथ ही तीन पदों को लाभ की बाध्यता से बाहर कर दिया है।
पढ़ें- अस्पताल में स्मोकिंग करते नजर आए विधायक, पार्टी संस्थापक के जन्मदिन…
अब कोई भी साक्षर व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। रायगढ़ में नया विश्वविद्यालय भी खोला जाएगा जो दिवंगत कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल के नाम पर रहेगा। वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि चिटफंड कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। बिलासपुर में कंपनी ने दो लाख रूपए की राशि लौटाई है।
पढ़ें- महाराष्ट्र के सीएम बने देवेंद्र फडणवीस,एनसीपी के अजित पवार डिप्टी सीएम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में-
बैठक में अनियमित (चिटफण्ड) कंपनियों के संबंध में प्रस्तुतिकरण किया गया। जिसमें अभिकर्ताओं के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों के साथ ठगी की गई राशि की वापसी के संबंध में समीक्षा की गई। बिलासपुर सिविल लाईन में दर्ज प्रकरण में 2 लाख 80 हजार रूपए की राशि वापस कर दी गई है।