डीएमएफ में गड़बड़ी पर कोरबा में बड़ी कार्रवाई, फाइलें कोषालय में जमा, जांच रिपोर्ट में चपरासी तक करोड़पति

Ads

डीएमएफ में गड़बड़ी पर कोरबा में बड़ी कार्रवाई, फाइलें कोषालय में जमा, जांच रिपोर्ट में चपरासी तक करोड़पति

  •  
  • Publish Date - May 29, 2019 / 09:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

कोरबा। जिले में डीएमएफ को लेकर हुई गड़बड़ी पर प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। आदिवासी विकास विभाग में डीएमएफ से जुड़ी सभी फाइलों को सील करते उसे कोषालय के लॉकर में जमा करा दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं सील करने आए पहले सभी पन्नों की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

दरअसल डीएमएफ के पूर्व नोडल अधिकारी श्रीकांत दुबे के कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों की जांच अब अंतिम चरण में हैं। विभागीय जांच के अलावा मामले में ईओडब्लू से भी शिकायत की गई, जिसने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के साथ जांच के लिए विभाग से अनुमति मांगी है। इधर कलेक्टर ने मामले से जुड़े सभी 2000 पन्नों के दस्तावेजों की वीडियोग्राफी कराते हुए उसे सील बन्द कर दिया है।

विभाग के पूर्व सहायक आयुक्त बीआर बंजारे ने दुबे के कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों से संबंधित पूरी जानकारी रायपुर मुख्यालय भेजी है। संबंधित रिपोर्ट लीक होने के बाद से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। श्रीकांत दुबे के कार्यकाल की सभी फाइलों को पहले एसडीएम कार्यालय बुलाया गया, फिर यहां वीडियोग्राफी कराने के बाद सील करने की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन, कमलनाथ ने राष्ट्रीय किसान-मजदूर महासंघ के साथ की बैठक, 7 दिन के विशेष सत्र की मांग 

बीआर बंजारे की रिपोर्ट में पिछले दिनों बाबू से लेकर चपरासी तक को करोड़पति बताया गया है। हालांकि अभी अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में हो रही जांच की रिपोर्ट कलेक्टर को नहीं सौपी गई है। रिपोर्ट मिलते ही अग्रिम कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को प्रशासन प्रतिवेदन भेजेगा