मुंबई की तीरा की तरह है बिलासपुर की श्रृष्टि की हालत, जान बचाने के लिए 22 करोड़ रुपए के इंजेशन की है जरूरत

Ads

मुंबई की तीरा की तरह है बिलासपुर की श्रृष्टि की हालत, जान बचाने के लिए 22 करोड़ रुपए के इंजेशन की है जरूरत

  •  
  • Publish Date - February 15, 2021 / 01:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

बिलासपुर: मुंबई की तीरा कामत जैसी बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती 14 महीने के मासूम की हालत है। जिसके इलाज के लिए 22 करोड़ के इंजेक्शन की जरूरत है। SECL कोरबा में ओवरमैन के पद पर काम करने वाले पिता के लिए जो संभव नहीं है। उन्होंने शासन-प्रशासन और लोगों से मदद की गुहाई लगाई है। दरअसल 14 महीने की सृष्टि दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी से ग्रसित है।

Read More: नगरीय चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले बढ़ी सरगर्मियां, फर्जी मतदाता सूची को लेकर शिकायत दर्ज कराने निर्वाचन आयोग पहुंची कांग्रेस

इस दुर्लभ गंभीर बीमारी की वजह से न तो मासूम बैठ पाती है, ना ही गर्दन संभाल सकती है। अब तो वो खुद से सांस भी नहीं ले पा रही है। लिहाजा डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर सिस्टम पर रखा है। बता दें कि सृष्टि के पिता सतीश झारखंड के रहने वाले हैं। अभी कोरबा स्थित SECL में ओवरमैन के पद पर पदस्थ हैं।

Read More: याददाश्त बढ़ाने बच्चों के साथ ऐसा काम करता था ट्यूशन टीचर, यू ट्यूब पर वीडियो देख मिली थी प्रेरणा

बता दें कि मुंबई में भी ऐसा एक और मामला आया था, जहां पब्लिक डोनेशन के माध्यम से 10 करोड़ से ऊपर की राशि इकट्ठा की गई है और केंद्र सरकार की ओर से भी विदेश से आने वाली इस दवाई पर इंपोर्ट ड्यूटी माफ कर दी गई है। इंपोर्ट ड्यूटी 6 करोड़ रुपए थी।

Read More: कुएं के अंदर सूटकेस में बंद मिली युवक की लाश! राजधानी रायपुर के इस इलाके की घटना…देखिए