महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर BJP प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की

Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: October 10, 2020 1:12 pm IST

रायपुर। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात की। बीजेपी ने अपराध को रोकने कड़ी व्यवस्था बनाने का निवेदन किया। वहीं केशकाल और बलरामपुर पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की।

Read More News: पूर्व कृषि मंत्री से धोखाधड़ी, सचिन यादव बनकर शातिर ने खाते से ट्रांसफर करवाए 20 लाख

प्रदेश के केशकाल और बलरामपुर में सामने आए गैंगरेप की घटना ने प्रदेश को झंकझोर कर रख दिया है। वहीं अब बढ़ते अपराध को लेकर बीजेपी ने राज्यपाल से मुलाकात कर चिंता जताई है। बीजेपी ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे के साथ सरकारी नौकरी की भी मांग की है।

Read More News: अक्टूबर से घोषित बेमियादी हड़ताल स्थगित, सुलझा विवाद

बता दें कि बीजेपी ने आज बलरामपुर और केशकाल गैंगरेप का विरोध खुलकर विरोध किया। भाजपा महिला मोर्चा और अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ ने संयुक्त प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी ने मंत्री शिव डहरिया के इस्तीफे की मांग की। धरने में पूर्व मंत्री समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More News: आर्मीनिया और अजरबैजान ने जंग रोकने का किया ऐलान, रूस ने किया हस्तक्षेप

लेखक के बारे में