इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयानों पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा है, कि भाजपा मानसिक दिवालिया पन की शिकार हो चुकी है, कोई इंदौर में आग नहीं लगा सकता है। ये शहर सभ्य लोगों का शहर है। लेकिन इस तरह के बयान देकर भाजपा नेता लोगों की भावना को ठेस पहुंचा रही है।
ये भी पढ़ें- सरकारी पैसे में ‘मंत्रीजी’ ने गोवा में जमकर की अय्याशी! लेकिन फंसे …
ऊर्जा मंत्री ने छपाक फिल्म पर राजनीति नहीं करने की सलाह दी है। मंत्री ने कहा कि छपाक फिल्म उन पीड़ितों की अभिव्यक्ति है, जिन्होंने एसिड अटैक को सहा है। लिहाजा,फिल्म पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रियव्रत सिंह शनिवार को इंदौर में उद्यमियों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों से मिलने के लिए पहुंचे थे। यहां उद्यमियों ने बिजली ट्रैरिफ को कम करने और अनकट बिजली देने की बात कहीं है। कई जगह पर बार बार ट्रिप होने की वजह से उद्योगों को नुकसान उठाना पड़ता है।
ये भी पढ़ें- पत्नी ने की सेक्स की डिमांड तो बौखला उठा ‘सन्यासी’ पति, कर दी ताबड़…
मंत्री ने कहा कि ऊर्जा विभाग लगातार नए कदम उठा रहा है। जिससे उद्योगों को फायदा पहुंच रहा है, साथ ही उद्योग भी गति पकड़ रहे है। कारोबारियों की सभी मांगों पर ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया है, कि ट्रिप होने की दिक्कतों को जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा।