खरगोन। बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल बीते दिनों सीएम शिवराज सिंह और मंत्री अरविंद भदौरिया के संपर्क में आए थे। सांसद गजेंद्र आज कोरोना का टेस्ट कराएंगे। सांसद पटेल ने 23 जुलाई को सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात की थी।
ये भी पढ़ें- महिला एवं बाल विकास विभाग की पूर्व पर्यवेक्षक पर 15 करोड़ की ठगी का…
वहीं मुरैना में मंत्री गिर्राज दंडोतिया ने भी खुद को होम क्वारंटाइन किया है। दंडोतिया ने 3 दिन पहले सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात की थी। मंत्री गिर्राज दंडोतिया ने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से अपना कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।
ये भी पढ़ें- पंचायत सदस्य से मारपीट मामले में फरार रेत माफिया नागु चंद्राकर अजमे…
मंत्री दंडोतिया ने कहा कि उनके संपर्क में आने वाले सभी लोग कोरोना की जांच अवश्य कराएं। बता दें कि मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी थी।