BJP सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का तीन दिवसीय ग्वालियर दौरा, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कामों की करेंगे समीक्षा

Ads

BJP सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का तीन दिवसीय ग्वालियर दौरा, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कामों की करेंगे समीक्षा

  •  
  • Publish Date - January 15, 2021 / 02:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

ग्वालियर। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 16 जनवरी को अफसरों के साथ बैठक कर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कामों की समीक्षा करेंगे। वे अब तक के सभी कामों के पूरे और अधूरे निर्माण को लेकर चर्चा करेंगे।

Read More News: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हस्तिनापुर में किया भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण, 10 हजार ब्राम्हणों को संबोधित 

सिंधिया 15 जनवरी को रात 11.08 बजे नई दिल्ली से ग्वालियर पहुंचेंगे और 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। इस बैठक में विजन डॉक्यूमेंट को लेकर भी चर्चा होगी। बैठक के बाद सिंधिया रानीघाटी स्थित कृष्णायन गौशाला जाएंगे और उसके बाद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास राठौर के लक्ष्मीपुरम घर, पूर्व सांसद बारेलाल जाटव के समाधिया कॉलोनी स्थित घर और पार्षद इरफान बेग के अवाड़पुरा स्थित घर पहुंचकर शोक व्यक्त करेंगे।

Read More News: मौत, मातम, त्रासदी…बेतुके बोल, उठते सवाल! क्या वाकई विजयवर्गीय को मुरैना में 24 लोगों की मौत का  

वहीं 17 जनवरी को सिंधिया सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के अलावा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5 से 7 बजे तक जयविलास पैलेस में लोगों से मुलाकात करने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Read More News:  हड़ताल से लौटकर रोजगार सहायिका ने की खुदकुशी की कोशिश, गंभीर हालत में जगदलपुर रेफर