बीजेपी ने जारी की रायपुर नगर निगम के शेष प्रत्याशियों की सूची, देखिए उम्मीदवारों के नाम
बीजेपी ने जारी की रायपुर नगर निगम के शेष प्रत्याशियों की सूची, देखिए उम्मीदवारों के नाम
रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर नगर निगम के बचे हुए 4 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। महात्मा गांधी गांधी वार्ड से प्रमोद साहू, नेताजी सुभाष चंद बोस वार्ड से रोहित कुमार साहू, शहीद पंकज विक्रम वार्ड से शिल्पा राहुल गोलछा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड से किरण कुमार साहू को प्रत्याशी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें — टिकट विरातण को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का बगावती तेवर, कहा- ST-S…
इसके पहेल बीजेपी ने नगर निगम चुनाव के लिए रायपुर के पार्षद
प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। संभागीय चयन समिति द्वारा यह सूची जारी की गई थी। इसके साथ ही माना नगर पंचायत की सूची भी भाजपा ने जारी कर दी है। रायपुर नगर निगम के लिए जारी में कुल 66 वार्डों के प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था ।कई बड़े भाजपा नेता पार्षद चुनाव लड़ेंगे, संजय श्रीवास्तव-कालीमाता वार्ड, राजीव कुमार अग्रवाल-महर्षि वाल्मिकी वार्ड, प्रफुल विश्वकर्मा-तात्यापारा वार्ड, ओंकार बैस स्वामी आत्मानंद वार्ड, अशोक पाण्डेय ठाकुर प्यारेलाल वार्ड, मृत्युंजय दुबे पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड, सुभाष तिवारी ले.अरविंद दीक्षित वार्ड, मीनल चौबे खूबचंद बघेल वार्ड से चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें — सीएम बघेल ने वित्त मंत्री पर ली चुटकी, ‘प्याज से आपको फर्क नहीं पड़…
रायपुर नगर निगम के 4 वार्डों के लिए अब तक नामों की घोषणा नहीं की गई थी। , महात्मा गांधी वार्ड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड , शहीद पंकज विक्रम वार्ड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की गई थी । जिसकी घोषणा आज की गई है। महात्मा गांधी गांधी वार्ड से प्रमोद साहू, नेताजी सुभाष चंद बोस वार्ड से रोहित कुमार साहू, शहीद पंकज विक्रम वार्ड से शिल्पा राहुल गोलछा डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड से किरण कुमार साहू को प्रत्याशी बनाया गया है।



<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/g3WBfvVh2Kg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


