नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने राज्य प्रभारियों की सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार साम्बित पात्रा को मणिपुर का प्रभारी, तरुण चुघ को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, डी पुरंदेश्वरी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।
Read More: 8 साल बाद फिर होगी IPS राहुल शर्मा की खुदकुशी की जांच, सरकार ने किया 5 सदस्यीय SIT का गठन
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और फिल्म कलाकार एनटी रामाराव की बेटी डी पुरंदेश्वरी को दक्षिण भारत की ‘सुषमा स्वराज’ कहा जाता है। वह अपनी भाषण शैली की वजह से दक्षिण में काफी लोकप्रिय नेता मानी जाती हैं। कहते हैं कि पुरंदेश्वरी को 5 भाषाओं की जानकारी है, जिसके जरिए वह अपने राज्य के अलावा दक्षिण के अन्य राज्यों में भी लोकप्रिय हैं। वह हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु के साथ-साथ तमिल और फ्रेंच भाषा की जानकार हैं।
डी. पुरंदेश्वरी ने 15वीं लोकसभा में विशाखापट्टनम से जीत हासिल की थी। इसके पहले वह चौदहवीं लोकसभा में बापट्ला सीट से चुनाव जीता था और कांग्रेस पार्टी की सरकार में एचआरडी मंत्री बनी थीं। 2014 के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद वह राजमपेट लोकसभा सीट से चुनाव हार गईं। इसके बाद उन्हें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिम्मेदारी देते हुए 3 जुलाई 2015 को महिला मोर्चा का प्रमुख बना दिया गया।
आपको बता दें कि डी. पुरंदेश्वरी एनटी रामाराव के 8बेटे और 4 बेटियों में से एक हैं। इनका विवाह डॉ. दग्गुबाटी वेंकेटेश्वर राव से हुआ है। उनके पति वाईएसआरसीपी के टिकट पर प्रकाशम जिले की परचूर विधानसभा सीट पर चुनाव मैदान में हैं।
Bharatiya Janata Party (BJP) releases list of its state in-charges; Sambit Patra has been appointed as in-charge of Manipur, Tarun Chugh appointed as in-charge of Jammu & Kashmir, Ladakh & Telangana. pic.twitter.com/SEhKunbDdI
— ANI (@ANI) November 13, 2020