रायपुर आरक्षण केंद्र में दिनदहाड़े हो रहा था टिकट की कालाबाजारी, छापामार कार्रवाई में चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर समेत 7 गिरफ्तार

Ads

रायपुर आरक्षण केंद्र में दिनदहाड़े हो रहा था टिकट की कालाबाजारी, छापामार कार्रवाई में चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर समेत 7 गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 8, 2020 / 06:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में टिकट की कालाबाजारी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बिलासपुर से आई आरपीएफ जोनल हेड टीम ने छापामार कार्रवाई कर चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ आईजी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। 

Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 3 हजार के पार, आज 1423 नए संक्रमितों की पुष्टि

जानकारी के अनुसार रायपुर आरक्षण केंद्र में टिकट की कालाबाजारी की शिकायत आरपीएफ आईजी को मिली थी। वहीं आज बिलासपुर से आई आरपीएफ जोनल हेड टीम की टीम ने दबिश देकर 7 लोगों को टिकट कालाबाजारी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। मामले में आरक्षण सुपरवाइजर सुदीप्तो हाजरा को गिरफ्तार किया गया है।

Read More News:  राजधानी के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, बंगाल की 3 युवतियों सहित 5 गिरफ्तार, कमरे से आपत्तिजनक सामाग्री जब्त

वहीं आरक्षण केंद्र में 6 दलाल भी बैठकर टिकट की कलाबाजारी करते हुए पाए गए। आरपीएफ की टीम सभी से पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि इनका रैकेट कहां तक फैला हुआ है। इनमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ के बाद और बड़े अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं।

Read More News: प्रदेश की राजधानी में स्थित कान्हा कुंज कॉलोनी में लगी भीषण आग, महिला की मौत, 2 घायलों की हालत गंभीर