केंद्रीय प्रूफ संस्थान में मोर्टार की बैरल फटने से बमों में धमाका, 4 कर्मचारी घायल

Ads

केंद्रीय प्रूफ संस्थान में मोर्टार की बैरल फटने से बमों में धमाका, 4 कर्मचारी घायल

  •  
  • Publish Date - April 3, 2019 / 02:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

इटारसी । जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर केंद्रीय प्रूफ संस्थान में मोर्टार की बैरल फटने से बमों में धमाका हुआ है। धमाके में चार कर्मचारी बुरी तरह झुलस गये हैं। केंद्रीय प्रूफ संस्थान में आर्डीनेंस फैक्ट्री में तैयार किये जाने वालों बमों का परीक्षण किया जाता है । बुधवार को दोपहर के समय जब बमों को टेस्टिंग के लिए ले जाया जा रहा था इसी दौरान मोर्टार की बैरल फटने से बमों में धमाका हो गया।

ये भी पढ़ें- तेरा ग्रुप तुझे मुबारक, वॉट्सऐप लाया नया फीचर, बिना परमिशन नहीं किया जा सकेगा ऐड

बम धमाके में गंभीर रुप से घायल 4 कर्मचारियों को होशंगाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक यलों में हाउसिंग बोर्ड निवासी लाल सिंह ठाकुर, सत्येन्द्र यादव, सुनील कुमार और नरेन्द्र पाल मलिक शामिल हैं। जिनका उपचार अस्पताल में डॉक्टरों की टीम के द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में सीपीई प्रबंधन की ओर से कोई अधिकृत जानकारी फ़िलहाल नहीं दी गई है।