कैबिनेट मंत्री ने नाले में उतरकर की सफाई, कीचड़ निकालकर सफाई कर्मियों को चेताया, देखिए वीडियो

कैबिनेट मंत्री ने नाले में उतरकर की सफाई, कीचड़ निकालकर सफाई कर्मियों को चेताया, देखिए वीडियो

कैबिनेट मंत्री ने नाले में उतरकर की सफाई, कीचड़ निकालकर सफाई कर्मियों को चेताया, देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: October 30, 2019 7:36 am IST

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रद्धुमन सिंह तोमर अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वे कभी सड़कों पर झाड़ू से सफाई करते नजर आते है, तो कभी खुद ही नाले की सफाई में जुट जाते हैं। बुधवार को भी प्रद्धुमन सिंह तोमर ग्वालियर में अपनी विधानसभा क्षेत्र में लोगों की समस्या जनाने के लिए साइकिल से निकल पड़े।

ये भी पढ़ें- कश्मीर में आतंकियों ने नुकसान पहुंचाने इजाद किया यह खतरनाक तरीका, स…

कैबिनेट मंत्री प्रद्धुमन सिंह तोमर जब रामाजी का पुरा मोहल्ले में पहुंचे तो लोगों ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को लेकर नाराजगी जताई। लोगों ने शिकायती लहजे में कहा कि शहर में डेंगू जानलेवा हो चला है। लेकिन निगम के सफाई कर्मचारी उनके मोहल्लें में नहीं आते हैं। जिससे नाले और नालियों की सफाई नही हो रही है।

ये भी पढ़ें- आतंकवादियों ने सीआरपीएफ जवानों पर किया ग्रेनेड से हमला, छह जवान घाय…

इतना सुनते ही आनन-फानन में मंत्री प्रद्धुमन सिंह तोमर ने लोगों से फावड़ा मांगा। कैबिनेट मंत्री प्रद्धुमन सिंह तोमर खुद 6 फीट के नाले में उतरकर सफाई करने में लग गए।

देखिए वीडियो-

IBC24 संवाददाता से बात करते हुए प्रद्धुमन सिंह तोमर ने कहा है कि अब नगर निगम के आधिकारी और कर्मचारियों को अल्टीमेटम है। अगर अब इस जगह पर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सफाई नहीं की तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


लेखक के बारे में