मातम में बदली शादी की खुशियां, ट्रक से भिड़ी बारातियों से भरी कार, तीन की मौत

मातम में बदली शादी की खुशियां, ट्रक से भिड़ी बारातियों से भरी कार, तीन की मौत

मातम में बदली शादी की खुशियां, ट्रक से भिड़ी बारातियों से भरी कार, तीन की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: December 1, 2019 2:39 am IST

मंदसौर: सुवासरा थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक से भिड़ंत हो गई। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: पिकनिक गए दो बच्चों की नदी में डूबकर मौत, परिजनों ने स्कूल के समने लाश रखकर किया हंगामा, 4 घंटे तक चक्का जाम

मिली जानकारी के अनुसार तीन लोग कार में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More: आंगनबाड़ी से लौट रहे बच्चे को कुत्तों ने नोंचा, स्थानीय लोगों ने बमुश्किल बचाई जान

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार तेज थी और ठंड की वजह से कोहरा भी अधिक है। कोहरा ज्यादा होने के चलते सामने से आने वाली गाड़ियां नहीं दिखती। इसी के चलते हादसे होते हैं।

Read More: प्याज के बाद अब रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि, जानिए अब कितने में मिलेगा एक सिलेंडर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"