पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, भाजपा ने भ्रामक जानकारी शेयर करने का लगाया था आरोप

Ads

पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, भाजपा ने भ्रामक जानकारी शेयर करने का लगाया था आरोप

  •  
  • Publish Date - May 23, 2021 / 03:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

भोपाल: कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़ों को लेकर मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। रविवार को पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ भ्रामक जानकारी शेयर करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि मामले को लेकर BJP प्रतिनिधित्व मंडल ने क्राइम ब्रांच में आवेदन दिया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। 

Read More: छत्तीसगढ़ के इस बड़े जिले में बढ़ाया गया लॉकडाउन, दुकानें खोलने के लिए बनाए गए नियम, देखें आदेश

गौरतलब है कि बीते दिनों पूर्व सीएम कमलनाथ ने दावा किया था कि कोरोना से होने वाली मौत को लेकर जो आंकड़े सरकार जारी कर रही है वो गलत हैं। कमलनाथ के मुताबिक मार्च और अप्रैल महीने में कोरोना से करीब 1 लाख जानें गई है। तमाम दस्तावेज लेकर प्रेस कांफ्रेंस करते वक्त उन्होंने कहा कि इसमें शहरी और ग्रामीण दोनों इलाके शामिल है। उनके मुताबिक कई बार तो लोग शर्म से कोरोना की जानकारी नहीं देते इसलिए सही आंकड़े नहीं आए, कमलनाथ ने राज्य सरकार से सभी आंकड़े इंटरनेट पर भी डालने की मांग की। उन्होंने इससे जुड़ी जानकारी पंचायत स्तर तक से बुलवाने की मांग भी राज्य सरकार से की।

Read More: दुकान खुली मिली तो किया जाएगा सील, अगले 7 दिन पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम बरतेगा सख्ती