केंद्रीय जांच दल छत्तीसगढ़ दौरे पर, कोरोना से बचाव और रोकथाम की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Ads

केंद्रीय जांच दल छत्तीसगढ़ दौरे पर, कोरोना से बचाव और रोकथाम की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

  •  
  • Publish Date - October 20, 2020 / 02:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

रायपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से उच्च स्तरीय दल राज्य के दौरे पर है। यह तीन सदस्यीय दल राज्य में कोविड के बचाव एवं रोकथाम की तैयारियों एवं प्रयासों की समीक्षा करेगा और साथ ही कोविड- 19 से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियों के लिए सलाह भी देगा। इस दल में ऋचा शर्मा जॉइंट सेक्रेटरी, डॉ गिट्टे, जॉइंट डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं डॉ रंगनाथन, पल्मोनरी मेडिसिन विशेषज्ञ, एम्स रायपुर शामिल हैं।

Read More News: स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव बोले- छत्तीसगढ़ में खुलेंगे चार नए VRDL लैब, कोरोना वैक्सीन को लेकर कही ये बात

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्रीमती रेणु जी पिल्ले एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आज सुबह राज्य कोरोना कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में दल को राज्य में कोविड 19 की वर्तमान स्थिति एवं प्रयासों की जानकारी दी।

Read More News:  इजराइल में इसी महीने शुरू होगा कोरोना वायरस के टीके का मानव परीक्षण

उसके बाद दल ने कोरोना के इलाज एवं होम आइसोलशन की तैयारियो के लिए जिला रायपुर के केंद्रों का भ्रमण किया। यह दल दुर्ग, राजनांदगांव एवं कुछ अन्य जिलों में भी जाकर वहां कोविड 19 से निपटने के प्रयासों का निरीक्षण करेगा।

Read More News: तृणमूल ‘‘सरकार द्वारा प्रयोजित आतंक’’ के खिलाफ राज्य में लड़ाई जारी रखें पार्टी कार्यकर्ता: नड्डा