लॉक डाउन के दौरान संकट में फंसे श्रमिकों के लिए सरकार की पहल, इस नंबर पर करें फोन, मिलेगी तत्काल सहायता

लॉक डाउन के दौरान संकट में फंसे श्रमिकों के लिए सरकार की पहल, इस नंबर पर करें फोन, मिलेगी तत्काल सहायता

लॉक डाउन के दौरान संकट में फंसे श्रमिकों के लिए सरकार की पहल, इस नंबर पर करें फोन, मिलेगी तत्काल सहायता
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: March 25, 2020 3:59 pm IST

रायपुर: राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों और कर्मकारों को तात्कालिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित कर संकटग्रस्त और जरूरतमंद श्रमिकों के समस्याओं के तत्काल अथवा 24 घंटे के भीतर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश सभी कलेक्टरों को जारी कर दिये गए हैं। राज्य शासन के श्रम विभाग द्वारा इसके लिए राज्य स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। संकट में फंसे अथवा जरूरतमंद पंजीकृत श्रमिक और कर्मकार हेल्प हेल्पलाइन नंबर – 9109849992 और 0771 2443809 पर संपर्क कर सकते हैं।

Read More: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की 20 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले पत्रकारों से आग्रह, जनसंपर्क आयुक्त ने कहा सेल्फ क्वारंटाइन में रहें

श्रम विभाग के सचिव सोनमणि बोरा द्वारा कलेक्टरों को भेजे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि संकट की स्थिति अथवा जरूरतमंद श्रमिकों के प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित की जाए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कलेक्टर द्वारा नामित नोडल अधिकारी तथा श्रम विभाग के सहायक श्रम आयुक्त, श्रम पदाधिकारी, सदस्य, सचिव समिति के सदस्य होंगे। समिति द्वारा प्रकरणवार सहायता एवं आवश्यकताओं का आकलन करते हुए तत्काल अथवा 24 घंटे के भीतर निर्णय कर कार्यवाही की जाएगी। इन प्रकरणों के व्यय की पूर्ति के लिए श्रम विभाग द्वारा जिलों को पृथक से आवंटन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा जिले में भी जिला कलेक्टर द्वारा जिला हेल्पलाइन नंबर जारी कर इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।

Read More: ट्रेनों की कैंसलेशन अवधि में इजाफा, अब 14 अप्रैल तक रद्द रहेंगी सभी रेल गाड़ियां


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"