रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 5 अधिकारियों का नाम शामिल है। यह आदेश नया रायपुर स्थित महानदी भवन के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किया गया है।
गौरतलब है कि सरकार ने बुधवार को ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 11 आईएएस अफसरों का तबादला किया था।
Read More: गांव में घुसा हाथियों का दल, कई घरों को किया तहस-नहस, आलू के खेतों को रौंदा