मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 58 कोरोना संक्रमितों की मौत, मरीजों की मौत का आंकड़ा 1700 के पार, 2450 नए मामले आए सामने

Ads

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 58 कोरोना संक्रमितों की मौत, मरीजों की मौत का आंकड़ा 1700 के पार, 2450 नए मामले आए सामने

  •  
  • Publish Date - October 23, 2020 / 04:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2450 नए मामले सामने आए हैं और 2440 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे के 58 भीतर और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: इन दुकानों में थोक दर पर मिलेगी प्याज, आमजनों को राहत देने जिला प्रशासन ने की व्यवस्था, जानिए क्या होगी प्रति किलो कीमत

आज मिले कोरोना मरीजों में से जांजगीर-चांपा- 226, कोरबा- 225, रायपुर- 202, रायगढ़- 182, दुर्ग-197, राजनांदगांव- 120, बिलासपुर- 114, बस्तर- 93, बलौदाबाजार- 85, दंतेवाड़ा- 81, महासमुंद- 77, कांकेर- 75, कोंडागांव- 69, धमतरी- 69, मुंगेली- 65, बालोद- 62, सूरजपुर- 60, कोरिया- 58, गरियाबंद- 57, सरगुजा- 55, कवर्धा- 52, जशपुर- 46, बीजापुर- 45, बलरामपुर- 43, बेमेतरा- 42, सुकमा- 35, नारायणपुर- 7, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 5 और अन्य- 3 मरीज शामिल हैं।

Read More: डॉ शिप्रा शर्मा होंगी DKS हॉस्पिटल की नई अधीक्षक, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 1 लाख 72 हजार 580 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 46 हजार 222 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1738 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 24 हजार 620 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: शिक्षकों को मिला दिवाली का तोहफा, पंचायत संवर्ग के 137 व्याख्याता एवं 2 शिक्षकों को हुआ नियमितिकरण