रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 1700 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1564 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 58 मरीज उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2208 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। आज 1700 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 90 हजार 513 हो गई है। वहीं अब तक 1 लाख 66 हजार 391 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हजार 914 हो गई है।
जिलेवार मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दुर्ग- 72, राजनांदगांव- 109, बालोद- 101, बेमेतरा- 38, कवर्धा- 67, रायपुर- 102, धमतरी- 47, बलौदाबाजार- 65, महासमुंद- 38, गरियाबंद- 33, बिलासपुर- 63, रायगढ़- 190, कोरबा- 62, जांजगीर- 218, मुंगेली- 36, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 15, सरगुजा- 38, कोरिया- 59, सूरजपुर- 30, बलरामपुर- 10, जशपुर- 33, बस्तर- 53, कोंडागांव- 77, दंतेवाड़ा- 36, सुकमा- 31, कांकेर- 46, नारायणपुर- 5, बीजापुर- 24 और अन्य राज्य- 2 मरीज शामिल हैं।
आज 1,700 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,564 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1,66,391 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 21,914 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/v7089tu2JU
— Health Department CG (@HealthCgGov) November 2, 2020