स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 290 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 1 की मौत

Ads

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 290 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 1 की मौत

  •  
  • Publish Date - March 6, 2021 / 04:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

रायपुरः छत्तीसगढ़ में आज 290 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 257 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 1 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3588 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: भाजपा के बाद कांग्रेस ने किया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों का ऐलान, देखिए सूची

आज 290 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 14 हजार 098 संक्रमित हो गई है। वहीं ​अब तक 3 लाख 7 हजार 522 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 2721 हो गई है।

Read More: पांच साल से पंचायतों के चक्कर काट रही डकैत की पत्नी, पूछ रही- आखिर कहां बनेगा मेरे पति का मृत्यु प्रमाण पत्र?

जिलेवार मरीजों की संख्या
दुर्ग- 33
राजनांदगांव- 33
बालोद- 03
बेमेतरा- 08
कवर्धा- 06
रायपुर- 98
धमतरी- 10
बलौदाबाजार- 12
महासमुंद- 04
गरियाबंद- 01
बिलासपुर- 16
रायगढ़- 03
कोरबा- 09
जांजगीर- 03
मुंगेली- 01
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 00
सरगुजा- 09
कोरिया- 09
सूरजपुर- 06
बलरामपुर- 04
जशपुर- 06
बस्तर- 07
कोंडागांव- 01
दंतेवाड़ा- 05
सुकमा- 00
कांकेर- 01
नारायणपुर- 01
बीजापुर- 01