स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, अब तक 10346 संभावित मरीजों की हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, अब तक 10346 संभावित मरीजों की हुई जांच
रायपुर: छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शुमार है, जो कोरोना संक्रमण की ओर अग्रसर है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित आधे से अधिक मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।
Read More: उज्जैन में 28 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, अब तक 11 की मौत
जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज प्रदेश में पिछले लगभग एक हफ्ते से एक भी कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, 8 मरीजों का उपचार रायपुर एम्स में लगातार जारी है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 28 कोरोना संक्रमितों का उपचार कर डिस्चार्ज किया जा चुका है।
Read More: लॉक डाउन के दौरान लापरवाही करने वालों को देना होगा जुर्माना, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
प्रदेश में अब तक कोरोना के 10346 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 9206 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 36 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1104 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 28 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 8 मरीजों का उपचार जारी है।

Facebook


