मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में 1 हजार के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में राजधानी से मिले सबसे ज्यादा मरीज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में 1 हजार के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में राजधानी से मिले सबसे ज्यादा मरीज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में 1 हजार के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में राजधानी से मिले सबसे ज्यादा मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: June 7, 2020 4:23 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 1073 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, इनमें से 803 लोगों का उपचार जारी अभी जारी है।

Read More: सोनू सूद की पहल को शिवसेना ने सियासत से जोड़ा, कहा- अचानक एक नया ‘महात्मा’ सूद आया है, अब गृह मंत्री अनील देशमुख ने कही ये बात

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के भीतर 76 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें रायपुर से 35, कवर्धा- 4, महासमुंद- 4, कोरबा- 9, दुर्ग- 13, बलरामपुर- 5, बलौदाबाजार- 3, जांजगीर – 2 और राजनांदगांव से 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं आज 7 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

Read More: छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में बनेगा कांग्रेस भवन, PCC मुख्यालय राजीव भवन का भी होगा विस्तार, राजीव गांधी जयंती पर होगा शिलान्यास

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 88896 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 84344 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 1073 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 3481 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 266 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 4 की मौत हो चुकी है। वहीं 803 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: कंटेनमेंट जोन में बिना मास्क पहने नजर आए IG साहब, SHO ने थमाया चालान

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"