मेडिकल बुलेटिन: आज प्रदेश में 324 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 2 की मौत, 263 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: आज प्रदेश में 324 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 2 की मौत, 263 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: आज प्रदेश में 324 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 2 की मौत, 263 डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: August 8, 2020 3:22 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 324 नए मामले सामने आए हैं और 263 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज सर्वाधिक 2 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: एक सितंबर से खुल सकते हैं स्कूल सेकॉलेज, चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोलने को लेकर मोदी सरकार कर रही ऐसी तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर से 109, राजनांदगांव से 58, रायगढ़ से 19, बलौदाबाजार से 18, सुकमा से 18, दुर्ग से 17, कवर्धा से 15, बस्तर से 14, धमतरी से 11, बिलासपुर से 9, गरियाबंद से 7, कांकेर से 7, नारायणपुर से 5, बीजापुर से 4, जशपुर से 4, बालोद से 2, बेमेतरा से 2, धमतरी से 2, कोरबा से 2, जांजगीर से 2, कोरिया से 2, बलरामपुर से 2, दंतेवाड़ा से 2, मुंगेली से 1, सरगुजा से 1, सूरजपुर से 1 और अन्य राज्य से 1 मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More: भाजपा को तगड़ा झटका, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित तीन पार्षदों ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 11743 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 8582 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 89 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3072 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: पीएम मोदी ने किया ‘राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र’ का शुभारंभ, दिया गंदगी भारत छोड़ो का नया नारा

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"