मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 3809 नए मरीजों की पुष्टि, 17 की मौत, 2019 डिस्चार्ज

Ads

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 3809 नए मरीजों की पुष्टि, 17 की मौत, 2019 डिस्चार्ज

  •  
  • Publish Date - September 17, 2020 / 05:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 3809 नए मामले सामने आए हैं और 2019 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 17 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: पूर्व BJP MLA पारुल साहू हो सकती है कांग्रेस में शामिल, देर रात समर्थकों के साथ कमलनाथ से की मुलाकात: सूत्र

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए मरीजों में से रायपुर से 1109, रायगढ़ से 329, दुर्ग से 322, बिलासपुर से 247, बस्तर से 225, धमतरी से 166, बलौदाबाजार से 145, बालोद से 112, जांजगीर से 100, कोरबा से 82, गरियाबंद से 80, नारायणपुर से 76, दंतेवाडा से 76,
सुकमा से 74, कोरिया से 74, महासमुंद से 72, बेमेतरा से 71, मुंगेली से 65, राजनांदगांव से 58, सरगुजा से 51, कवर्धा से 47, कांकेर से 47, सूरजपुर से 45, कोंडागांव से 44, बलरामपुर से 27, बीजापुर से 23, जशपुर से 21, गौरेला सेपेंड्रा सेमरवाही से 20 और अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल हैं।

Read More: बलात्कारियों को बनाया जाएगा नपुंसक, नाइजीरिया के एक राज्य में कानून को मंजूरी

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 77775 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 41111 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 628 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 36036 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: निजी चिकित्सालयों और लैबों में कोरोना की जांच के लिए ICMR के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्रता संबंधी निर्देश जारी