स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 46 नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 46 नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 46 नए मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: June 11, 2020 4:42 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 1398 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, इनमें से 971 लोगों का उपचार जारी अभी जारी है।

Read More: समर्थन मूल्य में नहीं खरीदा गेहूं तो महिला किसान ने कलेक्ट्रेट में किया ये काम, मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के भीतर 46 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें कोरबा – 18, जांजगीर – 14, बिलासपुर – 05, जशपुर – 02, रायगढ़ – 02, जगदलपुर – 01 और कोण्डागांव – 01 एक म​रीज शामिल हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ में 27 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, कोरबा से 12, जांजगीर जिले से 14 और जगदलपुर से 1 संक्रमित आए सामने

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 96230 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 93903 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 1398 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1520 सैंपलों की जांच जारी है। छत्तीसगढ़ में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: सड़क पर घायल को देख नकुलनाथ ने रुकवाया काफिला, घायल को पहुंचवाया अस्पताल

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"