CG Lockdown: इन गांवों में कोरोना ब्लास्ट होने के बाद जिला प्रशासन ने घोषित किया कंटेनमेंट जोन
CG Lockdown: इन गांवों में कोरोना ब्लास्ट होने के बाद जिला प्रशासन ने घोषित किया कंटेनमेंट जोन
जशपुर: कलेक्टर महादेव कावरे ने कोरोना वायरस संक्रमण की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जशपुर विकासखंड के कदमटोली में 7 एवं भागलपुर में 8 व्यक्ति तथा पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम मुड़ापारा, करंगा बहला बस्ती में 6 व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर संबंधित ग्राम के निर्धारित परिधि क्षेत्र को 20 अप्रैल के रात्रि 11.59 बजे तक के कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत जशपुर विकासखंड के कदमटोली के उत्तर दिशा में तेतर टोली तक, दक्षिण दिशा में कदमटोली तक, पूर्व दिशा में जगेश्वर के मकान तक, पश्चिम दिशा में कैलाश प्रधान के घर तक एवं जशपुर के भागलपुर ग्राम के उत्तर दिशा में बंधन राम के मकान तक, दक्षिण दिशा में रणविजय सिंह की भूमि तक, पूर्व दिशा में बजरंग के दुकान तक, पश्चिम दिशा में बजरंगबली मंदिर तक एवं पत्थलगांव के ग्राम मुडाबहला ( करंग बहला बस्ती) के उत्तर दिशा में उपेंद्र यादव के घर तक, दक्षिण दिशा में कूडोमणि यादव के घर तक, पूर्व दिशा में बड़ा तालाब के पास तक के परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त सीमा के लिए बनाए गए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में कल 14250 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और बीते 24 घंटे में 4139 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 120 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 5307 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
Read More: मुर्गा बाजार और साप्ताहिक बाजार पर लगा प्रतिबंध, कोरोना संक्रमण के चलते लिया फैसला
कल 14520 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 86 हजार 244 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 62 हजार 201 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 118636 हो गई है।

Facebook


