लॉकडाउन के दौरान सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक ही खुलेंगे बैंक, नहीं होगा सामान्य लेनदेन, निर्देश जारी

लॉकडाउन के दौरान सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक ही खुलेंगे बैंक, नहीं होगा सामान्य लेनदेन, निर्देश जारी

लॉकडाउन के दौरान सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक ही खुलेंगे बैंक, नहीं होगा सामान्य लेनदेन, निर्देश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: April 19, 2021 4:03 pm IST

रायपुर: राज्य शासन द्वारा लाकडाउन के दौरान बैंकों के संचालन हेतु दिशानिर्देश जारी किये गए हैं। जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया हैं कि बैंकों को हब बैंकिंग सिद्धांत के तहत काम करने की अनुमति दी जा सकती है। वे केवल सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक सीमित घंटों के लिए काम कर सकते हैं।

Read More: सिंधिया ने संक्रमितों के इलाज को लेकर सीएम शिवराज और मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर से की चर्चा, पीसी शर्मा बैठे 21 घंटे उपवास पर

बैंक आदेश द्वारा विशेष रूप से अनुमत कार्यों के अलावा कोई भी सामान्य लेनदेन नहीं कर सकते है। बैंकों को न्यूनतम कर्मचारियों के साथ काम करना चाहिए, और यदि संभव हो तो उन्हें दैनिक आधार पर रोटेट किया जाना चाहिए। रुग्ण और गर्भवती कर्मचारियों को बैंकों द्वारा सक्रिय ड्यूटी से छूट दी जा सकती है।

Read More: जरूरत के आधार पर हो रेमडेसिविर इंजेक्शन का आवंटन, बॉम्बे हाईकोर्ट का निर्देश

चिकित्सा उपकरण और चिकित्सा संबंधित लेनदेन, पेट्रोल / डीजल पंप, एलपीजी संबंधित लेनदेन, पीडीएस लेनदेन, उद्योग / व्यवसाय लेनदेन और उनके श्रम भुगतान, चिकित्सा ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता / तरल ऑक्सीजन उत्पादक को लेनदेन की अनुमति दी जा सकती है।

Read More: रेमडेसिविर इंजेक्शन जैसी जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी रोकने और उन्हे आवश्यक वस्तु में शामिल करने की मांग


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"