स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 3 हजार 506 नए संक्रमितों की पुष्टि, 77 की मौत

Ads

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 3 हजार 506 नए संक्रमितों की पुष्टि, 77 की मौत

  •  
  • Publish Date - May 25, 2021 / 04:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 3 हजार 506 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 7 हजार 443 मरीज डिस्चार्ज, स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 77 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 12723 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण थमा है, खत्म नहीं हुआ, बचाव के लिए सावधानी और टीका ही एकमात्र हथियार: सीएम बघेल

आज 3 हजार 506 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 56 हजार 715 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 87 हजार 518 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 56474 हो गई है।

Read More: आप नकारा सीएम हैं, मेरी हाय लगेगी, किसी और से हो गई गर्लफ्रेंड की शादी तो बौखलाए युवक ने नीतीश कुमार को सुनाई खरी-खोटी

जिलेवार मरीजों की संख्या

रायपुर- 209

दुर्ग- 67

राजनांदगांव- 83

बालोद- 84

बेमेतरा- 38

कवर्धा- 35

धमतरी- 92

बलौदाबाजार- 169

महासमुंद- 118

गरियाबंद- 51

बिलासपुर- 123

रायगढ़- 238

कोरबा- 87

जांजगीर- 234

मुंगेली- 142

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 81

सरगुजा- 290

कोरिया- 235

सूरजपुर- 276

बलरामपुर- 236

जशपुर- 172

बस्तर- 111

कोंडागांव- 69

दंतेवाड़ा- 63

सुकमा- 53

कांकेर- 74

नारायणपुर- 24

बीजापुर- 51

अन्य राज्य- 1