स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 2840 नए संक्रमितों की पुष्टि, 67 की मौत

Ads

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 2840 नए संक्रमितों की पुष्टि, 67 की मौत

  •  
  • Publish Date - May 28, 2021 / 04:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 2 हजार 840 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 4 हजार 961 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 67 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 12915 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: किन्नर से यौन संबंध बनाना चाहता था युवक, फिर हुआ ऐसा कुछ की 6 लोगों ने मिलकर कर दी हत्या, देखें क्या है मामला

आज 2 हजार 840 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 65 हजार 208 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 5 हजार 361 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 46,932 हो गई है।

Read More: छत्तीसगढ़ के इन अस्पतालों को भारत सरकार ने दिया उत्कृष्ट गुणवत्ता प्रमाण पत्र, कोरोना संकट में किया बेहतरीन काम

जिलेवार मरीजों की संख्या

रायपुर- 140

दुर्ग- 56

राजनांदगांव- 40

बालोद- 62

बेमेतरा- 22

कवर्धा- 40

धमतरी- 110

बलौदाबाजार- 140

महासमुंद- 59

गरियाबंद- 66

बिलासपुर- 63

रायगढ़- 168

कोरबा- 143

जांजगीर- 155

मुंगेली- 157

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 66

सरगुजा- 260

कोरिया- 152

सूरजपुर- 222

बलरामपुर- 151

जशपुर- 170

बस्तर- 125

कोंडागांव- 57

दंतेवाड़ा- 55

सुकमा- 33

कांकेर- 49

नारायणपुर- 23

बीजापुर- 56