रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 1 हजार 655 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 4 हजार 521 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 37 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13016 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
आज 1 हजार 655 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर9 लाख 69 हजार 300 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 17 हजार 23 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 39,261 हो गई है।
Read More: PF खाता धारकों के लिए आई राहत भरी खबर, कोरोना काल में केंद्र सरकार ने किया ये ऐलान
जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 61
दुर्ग- 38
राजनांदगांव- 21
बालोद- 37
बेमेतरा- 8
कवर्धा- 24
धमतरी- 48
बलौदाबाजार- 78
महासमुंद- 41
गरियाबंद- 39
बिलासपुर- 38
रायगढ़- 131
कोरबा- 88
जांजगीर- 100
मुंगेली- 29
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 42
सरगुजा- 151
कोरिया- 78
सूरजपुर- 171
बलरामपुर- 70
जशपुर- 97
बस्तर- 88
कोंडागांव- 38
दंतेवाड़ा- 28
सुकमा- 35
कांकेर- 23
नारायणपुर- 24
बीजापुर- 29