रायगढ़: मेडिकल कॉलेज के 200 बिस्तर कोविड केयर सेंटर में अस्पताल कर्मियों की लापरवाही सामने आई है, जहां डेड बाडी ही बदल गई। कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद परिजनों को दूसरे का शव दे दिया गया। परिजन जब अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे और शव देखा तब उन्हें इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मामले की सूचना दी। परिजनों के वापस अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें शव बदलकर दिया गया।
मामला जांजगीर जिले के डभरा ब्लॉक का है। दरअसल डभरा ब्लाक के सपोस निवासी लक्ष्मी कुमार पटेल को मंगलवार को कोरोना संक्रमित होने के बाद तबीयत बिगड़ने पर कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। बुधवार शाम 4 बजे उनकी मौत हो गई। शाम 7.30 बजे पार्थिव शरीर को प्लास्टिक बैग में पैक कर दिया गया। स्टाफ ने बिना पुष्टि किए उन्हें शव दे दिया गया।
वहीं CMHO का कहना है कि परिजनों को प्रबंधन के द्वारा बताने में चूक हो गई थी। परिजनों ने भी डर के कारण शव खोलकर नहीं देखा था, जिसके कारण गलती हुई। जानकारी मिलने पर शव को बदल दिया गया है।
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"