बिलासपुर: कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन ने एक बार फिर ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। यात्रियों के कमी के कारण ट्रेनों का परिचालन रद्द किया जा रहा है। लोकल और स्पेशल ट्रेन इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
दरअसल, कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव को देखते हुए बड़ी संख्या में रेलयात्री अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं। जिसके कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या एकाएक घट गई है। यात्रियों की संख्या कम होने का असर ये हो रहा है की रेलवे को कम यात्रियों में ट्रेनों का परिचालन करना पड़ रहा है, जिससे रेलवे को बड़ा नुकसान हो रहा है। ऐसे में अब रेलवे एक बार फिर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर रहा है। बिलासपुर जोन के 4 लोकल यात्री और 1 साप्ताहिक स्पेशल यात्री ट्रेन को रद्द कर दिया है। रेल अधिकारियों की माने तो अब वे लोग ही ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं, जिन्हें यात्रा करना बेहद जरूरी हो। अधिकांश यात्री अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं।
एसईसीआर के सीपीआरओ साकेत रंजन ने बताया कि अधिकांश यात्री अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं। इसमें कोरोना का तेजी से हो रहा प्रसार और लॉकडाउन एक बड़ा कारण है। ऐसे में रेलवे उन ट्रेनों का परिचालन रद्द कर रहा है, जिन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बहुत कम है।
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"