शादी सोशल डिस्टेंसिंग वाली! दूल्हा-दुल्हन ने लकड़ी से पहनाई एक-दूसरे को वरमाला, किया कोरोना गाइडलाइन का पालन

शादी सोशल डिस्टेंसिंग वाली! दूल्हा-दुल्हन ने लकड़ी से पहनाई एक-दूसरे को वरमाला, किया कोरोना गाइडलाइन का पालन

शादी सोशल डिस्टेंसिंग वाली! दूल्हा-दुल्हन ने लकड़ी से पहनाई एक-दूसरे को वरमाला, किया कोरोना गाइडलाइन का पालन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: May 3, 2021 1:12 pm IST

रायपुर: पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई है। संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए कई राजयों की सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान प्रशासन ने शादी और अंत्येष्टि के कार्यक्रम पर कुछ पाबंदियां लगा दी है। प्रशासन ने कम लोगों की मौजूदगी में शादी समारोह निपटाने का निर्देश दिया है। इन सब के बीच शादियों की तस्वीरें, वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिनकी खूब चर्चा हो रही है।

Read More: 18+ वैक्सिनेशन की तैयारियों पर CM कर रहे समीक्षा, प्रदेश में 5 करोड़ 19 लाख डोज की होगी आवश्यकता

ऐसा ही एक वीडियो आईपीएस दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की शादी हो रही है, जिसमें बकायदा कोरोना नियमों का पालन किया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए लकड़ी से वरमाला पहना रहे हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ : कोरोना पर नियंत्रण के लिए 6.29 लाख लोगों को दी गई दवा किट, जिलों में दिखाई दे रहे अच्छे परिणाम

ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। कियाइसमें दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर कोरोना नियमों का पालन कर रहे हैं। लोग इनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Read More: सावधान! 15 मई से बंद जो जाएगा आपका WhatsApp, उसके पहले जल्द करें ये काम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"