रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना से अब तक 370 शिक्षकों ने अपनी जान गवाई हैं। दुर्ग जिले में 41 शिक्षकों की मौत कोरोना की चपेट में आने से हुई है। वहीं प्रदेश के 54 विभागों से अब तक 689 कर्मचारियों की मौत कोरोना से हुई है। छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन ने राज्य सरकार से कोरोना से मृत सभी शिक्षकों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति देने की मांग की है। एक वर्ष के लिए अनुकम्पा नियुक्ति के शर्तों को शिथिल करने की बात कही है।
फेडरेशन के सदस्यों के अनुसार छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने हाल ही में जो आंकड़े प्रस्तुत किए हैं, उनमें कोरोना संक्रमण के कारण, छत्तीसगढ़ के 54 विभागों में से अब तक 689 लोगों की मौत हो गई। जिसमे से अकेले शिक्षा विभाग से ही अब तक 370 शिक्षकों के मौत जान गंवाई हैं। शिक्षकों के मौत का सिलसिला जारी हैं। फेडरेशन का आरोप है कि इतनी मौत के बाद भी शिक्षकों की ड्यूटी कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए लगाना अब भी जारी हैं।
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"