भोपाल। वित्त आयोग के चेयरमैन एनके सिंह का मध्यप्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर बयान सामने आया है। एनके सिंह ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को स्थायी सरकार बताया है।
ये भी पढ़ें- रेलवे ने जारी की नई समय सारणी 261 ट्रेनों की गति बढ़ी, ’मिशन रफ्तार‘…
वित्त आयोग के चैयरमेन एनके सिंह ने कहा कि पिछले कई सालों में मध्यप्रदेश में कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया गया है ।
ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में रहें अलर्ट, बिजली के खंभे को छूते ही लड़की के साथ…
एनके सिंह ने कहाकि मध्यप्रदेश की कैपिटा इनकम कई राज्यों के मुकाबले कम है। गरीबी का प्रतिशत अभी भी कम है,पूरे भारत देश में जहां ये 21 फीसद है तो अकेले मध्यप्रदेश में 30 फीसदी है। SC ST वर्ग के लिए बहुत काम करने की जरूरत उन्होंने बताई है। NK सिंह के मुताबिक मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। हालांकि उन्होंने प्रदेश में कैपिटा इनकम बढ़ाने के लिए और काम करने की जरूरत बताई है। वित्त आयोग के अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की जनता की जरूरतों को पूरा करेगी।
ये भी पढ़ें- राहुल के इस्तीफे पर बहन प्रियंका बोली- आपने जो किया, कम लोग ही जुटा…
एनके सिंह ने प्रदेश के व्यक्तियों की तरक्की पर कहा कि मध्यप्रदेश में ह्यूमेन डेवलेपमेंट इंडेक्स में बहुत अच्छा विकास नहीं हुआ है। आने वाले समय में प्रदेश सरकार इन सभी विषयों पर गंभीरता से ध्यान देगी और अपनी तरफ से प्रदेश की बेहकरी की हरसंभव कोशिश करेगी ।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/opni4cuMuXs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>