बदला मौसम का मिजाज, इन जगहों में सुबह से हो रही बूंदाबांदी, धान खरीदी प्रभावित

बदला मौसम का मिजाज, इन जगहों में सुबह से हो रही बूंदाबांदी, धान खरीदी प्रभावित

बदला मौसम का मिजाज, इन जगहों में सुबह से हो रही बूंदाबांदी, धान खरीदी प्रभावित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: December 15, 2020 5:36 am IST

जशपुर, पत्थलगांव। प्रदेश में मौसम का मिजाज पिछले दो-तीन दिनों से बदला हुआ। जिसके असर से तापमान में गिरावट हुई है। वहीं आज प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश के चलते धान खरीदी प्रभावित हुआ है। दूसरी ओर सैकड़ों क्विंटल धान के खराब होने की संभावना बढ़ गई है।

Read More News:  #IBC24AgainstDrugs: ‘उड़ता रायपुर’…ड्रग्स का ‘होलसेल’ बाजार…! किसके संरक्षण में चल रहा है ड्रग्स का कारोबार? 

राजधानी रायपुर समेत आसपास के जिलों में सोमवार शाम को बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को ठंड का एहसास हुआ। वहीं आज भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। इधर उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर सहित अन्य इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है।

Read More News: घमासान! क्या राजनैतिक दलों मे किसानों का हमदर्द बनने की होड़ लगी है?

पत्थलगांव में बारिश के चलते धान खरीदी प्रभावित हुआ है। वहीं खुले में सैकड़ों क्विंटल धान की उपज रखी है। वहीं बारिश में बचाव के कोई उपाए नहीं किए गए। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक बदली और बारिश की संभावना जताई थी। वहीं अब बारिश हल्की बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं बारिश के थमने और बादल छंटने के साथ एक दो दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 19 कोरोना मरीजों की मौत, 1615 नए संक्रमितों की पुष्टि

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत में उत्तर पश्चिम से हवा तथा दक्षिण पूर्व से आने वाली हवा की मिलन का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं तथा एक दो जगह बहुत हल्की बारिश हुई है। इसके प्रभाव से आज प्रदेश के मध्य और उत्तर क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Read More News:  18 दिसंबर से खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, पहले की तरह ही लगेंगी 10वीं और 12वीं की 


लेखक के बारे में