रायपुर, असम। छत्तीसगढ़ के नेता असम में चुनावी सभाएं कर अपना दम दिखा रहे हैं। आज भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ असम प्रभारी विकास उपाध्याय जोर-शोर से प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं।
Read More News: एक नहीं जवानों से भरी दोनों बसें थी नक्सलियों के निशाने पर, जिनकी तलाश में निकली थी टीम वो बैठे थे घात लगाकर, ROP के बाद कैसे कामयाब हुए नक्सली?
असम विधानसभा में जीत के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री विधायक लगातार जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। दूसरी ओर रमन सिंह समेत अन्य नेता भी असम में डेरा जमाए हुए हैं।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल ने फोन पर जाना नक्सल घटना में घायल जवानों का हाल, डॉक्टरों को दिए बेहतर उपचार के दिए निर्देश
वहीं जनसंपर्क कर बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। रमन सिंह आज भी कई विधानसभा क्षेत्रों में जाकर बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।
Read More News:सुलह की पहल…लेकिन जारी है ‘खूनी खेल’! क्या वाकई बस्तर में शांति चाहते हैं नक्सली?