25 जुलाई को होगा छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन का चुनाव, अध्यक्ष, महासचिव सहित 31 पदों पर होगा चुनाव

25 जुलाई को होगा छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन का चुनाव, अध्यक्ष, महासचिव सहित 31 पदों पर होगा चुनाव

25 जुलाई को होगा छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन का चुनाव, अध्यक्ष, महासचिव सहित 31 पदों पर होगा चुनाव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: July 11, 2020 4:23 pm IST

रायपुर: कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन चुनाव के लिए तारीख तय हो गई है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन का चुनाव 25 जुलाई को होगा। 25 जुलाई को अध्यक्ष,महासचिव समेत 31 पदों के लिए चुनाव करवाया जाएगा। खेल संघ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अनुरोध किया है कि वे ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनें।

Read More: यूपी के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर हुए कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश के कई नेताओं में फैला संक्रमण

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन का चुनाव दिनांक 25 जुलाई 2020 को होटल ग्रांड इम्पिरिया, व्ही.आई.पी. रोड, रायपुर (छ.ग.) में प्रातः 11 बजे से 01 बजे तक चुनाव अधिकारी गणपत राव के द्वारा संपन्न होगा। उपरोक्त चुनाव में निम्नांकित पदों पर चुनाव किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिये चुनाव अधिकारी गणपत राव, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीष, रायपुर (छ.ग.) ने नोटिफिकेशन के द्वारा चुनाव की तिथि एवं चुनाव कार्यक्रम का विवरण सभी मान्यता प्राप्त खेल संघ/जिला ओलम्पिक संघों को ई-मेल के द्वारा सूचित किया।

Read More: राज्य स्तरीय ई-लोक अदालत में 2270 मामलों का आपसी समझौते से निराकरण, रायपुर में सर्वाधिक 562 प्रकरण

इन पदों के लिए होगा चुनाव
अध्यक्ष – 1 पद
उपाध्यक्ष – 10 पद
महासचिव – 1 पद
सहसचिव – 6 पद
कोशाध्यक्ष – 1 पद
कार्यकारिणी सदस्य – 12 पद


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"