छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के डेढ़ दर्जन अधिकारियों के तबादले, आचार संहिता हटते ही एक्शन में सरकार

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के डेढ़ दर्जन अधिकारियों के तबादले, आचार संहिता हटते ही एक्शन में सरकार

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के डेढ़ दर्जन अधिकारियों के तबादले, आचार संहिता हटते ही एक्शन में सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: May 28, 2019 1:44 am IST

रायपुर । छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के 18 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जबकि चिकित्सा शिक्षा विभाग के 8 अधिकारियों का तबादला किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के जिन 18 अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें डॉ सुरेश कुमार तिवारी को कवर्धा का सीएमएचओ बनाया गया है। डॉ केके शोरी को कोंडागांव जिला चिकित्सालय में पदस्थ किया गया है। डॉ नेतराम नवरतन को दंतेवाड़ा के नए सीएमएचओ की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ जीआर कुर्रे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर जिला सरगुजा पदस्थ किए गए हैं,तो वहीं डॉ रविशंकर सिंह को सूरजपुर जिले के रामानुजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नई जिम्मेदारी मिली है।

ये भी पढ़ें- World Cup 2019: विश्व कप में पहली बार लागू किए जाएंगे ये 7 नए नियम

डॉ शशि जायसवाल- जिला चिकित्सालय बेमेतरा, डॉ अंकिता साहू जिला चिकित्सालय धमतरी, डॉ सेनानी देवांगन प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरियरा जिला जांजगीर चांपा, डॉ अनिल कुमार शुक्ला को दुर्ग में कुष्ठ प्रभारी तो उधर डॉ पारिशा सिंह जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा, डॉ नेहा अग्रवाल का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में नई जिम्मेदारी के साथ पदस्थ किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने BIMSTEC देशों के प्रमुखों को न्योता

चिकित्सा शिक्षा विभाग के जिन 8 अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें डॉ विभा प्रधान- चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर, डॉ अभिलाषा गुजराती को डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में पदस्थ किया गया है। इसके अलवा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 15 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने इन तबादलों के आदेश भी जारी कर दिए हैं।


लेखक के बारे में