बहुत हो गया इनकी छुट्टी कर दो…, निगम कमिश्नर को मुख्यमंत्री ने लगाई फटकार, जानिए पूरा मामला

Ads

बहुत हो गया इनकी छुट्टी कर दो..., निगम कमिश्नर को मुख्यमंत्री ने लगाई फटकार, जानिए पूरा मामला

  •  
  • Publish Date - January 4, 2021 / 01:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

भोपाल: सड़क पर कचरा फेंकने के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निगम कमिश्नर को फटकार लगाई है। सीएम शिवराज ने फटकार लगाते हुए कहा है कि वेतन में इतना विलंब हो जाए कि आप के कर्मचारी कचरा फेंक जाएं… ये कोई सहन करने के लायक नहीं है, बहुत हो गया इनकी छुट्टी कर दो।

Read More: कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलते ही शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स पहली बार 48,000 अंक के पार

दरअसल, निगम में आउटसोर्स पर काम कर रहे ईको ग्रीन कंपनी के कर्मचारियों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों की सड़कों पर और सांसद विवेक शेजवलकर के घर की सड़क पर कचरा फेंक दिया था। जिसके बाद हड़ताली निगम सफाई कर्मचारियों के खिलाफ पड़ाव थाने में FIR दर्ज कराई गई है। ये FIR उनके द्वारा सड़कों पर बेवजह कचरा फैलाने पर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने दर्ज कराई है।

Read More: युवक ने किया आत्‍महत्‍या का प्रयास, दो टुकड़े होने के बाद भी जीवित