भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई अहम विषयों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें करेंगे। हेरिटेज मदिरा नीति पर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे, वन मंडल अधिकारियों की भी समीक्षा करेंगे। तय समय के अनुसार सीएम शिवराज समीक्षा बैठक करेंगे।
Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 3 हजार से कम, आज 6 संक्रमितों की मौत
देखें CM शिवराज के आज के कार्यक्रम
– वन मंडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक और कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।
– मंत्रालय में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।
– श्रम विद्यालय की स्थिति की समीक्षा बैठक लेंगे।
– हेरिटेज मदिरा नीति पर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।
– तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।
– मणिखेड़ा जल प्रदाय योजना एवं सीवेज योजना शिवपुरी की समीक्षा करेंगे।
– नीति आयोग संचालन परिषद की 6वीं बैठक की तैयारियों की अधिकारियों से चर्चा करेंगे।