राजधानी अस्पताल में आगजनी की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के खाते में डाले गए 4-4 लाख रुपए, सीएम बघेल ने था किया ऐलान

राजधानी अस्पताल में आगजनी की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के खाते में डाले गए 4-4 लाख रुपए, सीएम बघेल ने था किया ऐलान

राजधानी अस्पताल में आगजनी की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के खाते में डाले गए 4-4 लाख रुपए, सीएम बघेल ने था किया ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: April 26, 2021 10:43 am IST

रायपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिप्रेक्ष्य में 17 अप्रैल 2021 को रायपुर स्थित राजधानी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पचपेड़ी नाका रायपुर में घटित आगजनी की घटना में 6 मृतकों के परिजनों के लिए प्रत्येक मृतक परिवार को 4 लाख के मान से कुल 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

Read More: कोरोना पीड़ित बल्दी बाई के बेहतर उपचार के CM भूपेश बघेल ने दिए निर्देश, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भक्तशरण सोनकर पिता बरातू राम सोनकर उम्र 60 वर्ष दुर्गा चैक भाटागांव, रायपुर , श्रीमती देवकी सोनकर पति रामकुमार सोनकर उम्र 45 वर्ष, साकिन खट्टी मगरलोड, श्रीमती वन्दना जगमलानी पति दिलीप जगमलानी उम्र 43 वर्ष, निवासी बरेठपारा खैरागढ़ जिला- राजनांदगांव, रमेश साहू पिता विष्णु साहू उम्र 39 वर्ष निवासी मड़मड़ा जिला कवर्धा, ईश्वर राव पिता नारायण राव उम्र 53 वर्ष निवासी भिलाई, जी-07 केबिन चरौदा, जिला- दुर्ग, पी. भाग्यपिता पी. महेश उम्र 20 वर्ष, निवासी बुनियाद नगर, भनपुरी, रायपुर के परिजनों हेतु उक्त स्वीकृत राशि जिला प्रशासन के सम्बंधित खाते में जमा कर दी गई है।

Read More: हाईकोर्ट ने कहा- ऑक्सीजन की कमी से न हो मरीज की मौत, उद्योगपतियों से सामंजस्य बनाए सरकार, मरीजों को जल्द मिले जांच रिपोर्ट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"