सीएम बघेल ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं को दी बधाई और शुभकामनाएं

सीएम बघेल ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं को दी बधाई और शुभकामनाएं

सीएम बघेल ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं को दी बधाई और शुभकामनाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: August 4, 2020 12:21 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में छत्तीसगढ़ से चयनित हुए 6 छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। छत्तीसगढ़ के इन छात्र-छात्राओं में सिमी करण को 31वां रैंक, उमेश प्रसाद गुप्ता को 162वां रैंक, सूथान को 209वां रैंक, आयुष खरे को 267 वां रैंक, जितेन्द्र कुमार यादव को 370वां रैंक और योगेश कुमार पटेल को 434वां रैंक मिला है।

Read More: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्रदेश के इन 20 जिलों में भारी बारिश की संभावना, कुछ देर बाद..

मुख्यमंत्री ने इन सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आपने अपने परिवार के साथ-साथ देश भर में प्रदेश का नाम रोशन किया है, यह सब आपकी मेहनत, लगन एवं आपके गुरूजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है। देश सेवा हेतु अपनी नवीन जिम्मेदारी को आप सब कुशलता से निभाएंगे, इस विश्वास के साथ मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

Read More: अयोध्या में मूंछ वाले राम की मांग, हिंदुत्ववादी नेता ने कहा- मूंछें नहीं होंगी तो मेरे जैसे भक्तों के लिए मंदिर का कोई अर्थ नहीं


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"